शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन खरीदें, कोल इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (17 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) के शेयर खरीदने, जबकि कोल इंडिया (Coal India) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐक्सिस बैंक का स्टॉक 857-853 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 874 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 842 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 864 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन  के स्टॉक को 229-227 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 235 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 225 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 231 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज कोल इंडिया का स्टॉक 227-229 रुपये के दायरे में बेचने की सिफारिश की है। इनके लिए 220 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 232 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 226 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख