शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, यूनाइटेड स्पि‍रिट्स, कोफॉर्ज, पीएनसी इन्‍फ्राटेक और सोनाटा सॉफ्टवेयर खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (17 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits Ltd), कोफॉर्ज (Coforge Ltd), पीएनसी इन्‍फ्राटेक (PNC Infratech Ltd) और सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। आज पीएनसी इन्‍फ्राटेक और सोनाटा सॉफ्टवेयर के स्टॉक में मंगलवार (16 मई) के भाव पर क्रमश: 14 दिन और 30 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18225-18258 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18292/18343 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18187 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने यूनाइटेड स्पिरिट्स  के शेयर 799-801 रुपये के दायरे में 811.80 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 791.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इसके अलावा कोफॉर्ज के शेयर 4194-4200 रुपये के दायरे में 4257.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसके लिए 4153.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

पीएनसी इन्‍फ्राटेक के स्टॉक में मंगलवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 316-321 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं और 348.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 303.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं। 

सोनाटा सॉफ्टवेयर के स्टॉक में भी मंगलवार के भाव पर 30 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने की सलाह दी गयी है। इसे 923-933 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं और 1030.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 870.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख