शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजूकी इंडिया बेचें, आदित्‍य बिड़ला कैपिटल और गुजरात गैस खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (12 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में मारुति सुजूकि इंडिया (Maruti Suzuki India Ltd) के स्‍टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि आदित्‍य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital Ltd) और गुजरात गैस (Gujarat Gas Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज मारुति सुजूकि इंडिया का स्टॉक 9680-9720 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 9500 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 9830 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 9628 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज आदित्‍य बिड़ला कैपिटल का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 170-172 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 178 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 169 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 174 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज गुजरात गैस का स्टॉक 474-477 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 485 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 471 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 479 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख