शेयर मंथन में खोजें

भारती स्‍टेट बैंक और टाटा स्‍टील खरीदें, ओएनजीसी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (30 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में भारतीय स्‍टेट बैंक (State Bank of India) और टाटा स्‍टील (Tata Steel Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation Ltd) का स्‍टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज भारतीय स्‍टेट बैंक का स्टॉक 565-570 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 585 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 558 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 570 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा स्‍टील का स्टॉक 110-111 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 114 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 109 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 112 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ओएनजीसी का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 160-162 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 156 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 164 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 159 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख