शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज बेचें, सिप्ला और ऐक्सिस बैंक खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (19 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि सिप्ला (Cipla Ltd) और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank Ltd) के स्‍टॉक में लाॅन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का स्टॉक 5089-5115 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 4961 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5179 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 5064 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज सिप्ला का स्टॉक 1020-1026 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1051 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1013 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1031 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐक्सिस बैंक का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 954-959 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 983 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 947 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 964 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 19 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख