शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स और आदित्य बिड़ला कैपिटल बेचें, अंबुजा सीमेंट्स खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (24 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres Ltd) और आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज अपोलो टायर्स का स्टॉक 421-423 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 410 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 428 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 419 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज आदित्य बिड़ला का स्टॉक 187-188 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 182 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 190 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 186 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज अंबुजा सीमेंट्स का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 412-414 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 424 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 409 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 416 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख