शेयर मंथन में खोजें

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन और सीमेंस बेचें, एल ऐंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (08 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation Ltd) और सीमेंस (Siemens Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि एल ऐंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 195-196 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 190 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 198 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 193 रुपये था। 

आज एल ऐंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का स्टॉक 4201-4233 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 4339 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4175 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4265 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने सीमेंस के स्टॉक को 3373-3398 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 3296 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3436 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3348 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 नवंंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख