शेयर मंथन में खोजें

गुजरात गैस और एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज खरीदें, नेस्ले इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (17 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में गुजरात गैस (Gujarat Gas Ltd) और एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि नेस्ले इंडिया (Nestle India Ltd) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने गुजरात गैस का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 543-547 के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 560 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 539 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 551 रुपये था। 

आज एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का स्टॉक 4440-4474 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 4586 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4412 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4508 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने नेस्ले इंडिया के स्टॉक को 2487-2505 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2430 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2534 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2468 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख