शेयर मंथन में खोजें

बैंक निफ्टी में आई तूफानी तेजी के बाद क्या अब करेक्शन का खतरा है?

शेयर बाजार में बैंकिंग शेयरों ने हालिया कारोबारी सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है।

बैंक निफ्टी में आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि बैंक निफ्टी शॉर्ट टर्म में ओवरबॉट स्थिति के करीब पहुंच चुका है और बिना करेक्शन के नई खरीदारी करना जोखिम भरा हो सकता है।

बैंक निफ्टी की चाल अक्सर काफी तेज होती है और जब इसमें मोमेंटम आता है तो इंडेक्स तेजी से ऊपर जाता है। लेकिन मौजूदा स्तरों पर एक अहम ट्रेंडलाइन के पास रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में एंट्री लेने से बचना चाहिए। उनका कहना है कि अगर बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का मौका मिलता भी है तो बेहतर होगा कि पहले करेक्शन आने का इंतजार किया जाए। अगर मौका निकल जाता है तो भी कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि आगे दोबारा अवसर मिल सकता है।

उन्होंने बैंक निफ्टी के लिए आज के कारोबारी सत्र के लो को एक अहम मोमेंटम लेवल बताया है। जब तक इंडेक्स इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें हल्के कंसोलिडेशन के साथ तेजी जारी रह सकती है। वहीं, अगर बैंक निफ्टी इस लो के नीचे क्लोजिंग देता है तो गैप फिलिंग और करेक्शन की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा 58,800 का स्तर भी अहम होगा। इसके नीचे जाने पर मोमेंटम कमजोर होने का दूसरा संकेत मिल सकता है।

बैंक निफ्टी के 62,000 तक पहुंचने की संभावना पर उन्होंने कहा कि फिलहाल सिर्फ इस लक्ष्य को देखकर ट्रेडिंग करना सही रणनीति नहीं होगी। इंडेक्स के लिए 61,391 का स्तर पार करना जरूरी है। जब तक इस रेजिस्टेंस के ऊपर मजबूती से क्लोजिंग नहीं मिलती, तब तक 62,000 की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। उनके मुताबिक, निवेशकों को पहले कंफर्मेशन का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद ही आगे की रणनीति बनानी चाहिए।


(शेयर मंथन, 16 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी