शेयर मंथन में खोजें

क्या शेयर में गिरावट का आखिरी दौर बाकी है या बन चुका है बॉटम?

शेयर के टेक्निकल चार्ट को देखें तो इसमें राउंडिंग टॉप जैसा पैटर्न बनता दिखाई दे रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि शेयर में गिरावट का बड़ा हिस्सा पहले ही आ चुका है और अब करेक्शन का आखिरी चरण बाकी हो सकता है। उनका मानना है कि साल 2020 के करीब 197 रुपये के निचले स्तर से शुरू हुई तेजी का अगर पूरा रिट्रेसमेंट देखा जाए तो 640 रुपये के आसपास 62% रिट्रेसमेंट का स्तर बनता है। ऐसे में मौजूदा स्तरों पर शेयर की चाल पर नजर रखना जरूरी है।

शेयर ने करीब 570 रुपये का निचला स्तर बनाया है। अब सबसे पहली शर्त यह होगी कि शेयर इस स्तर को बनाए रखे। इसके अलावा, अगर शेयर 735 रुपये के ऊपर लगातार क्लोजिंग देना शुरू करता है, तो यह एक सकारात्मक संकेत हो सकता है। इससे चार्ट पर मौजूद कुछ अहम रेजिस्टेंस स्तर टूट सकते हैं और यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शेयर में बॉटम बनने की प्रक्रिया पूरी हो रही है।

हालांकि, शेयर में ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि के लिए 800 से 865 रुपये का दायरा सबसे अहम रहेगा। विशेषज्ञ के मुताबिक, करीब 780 रुपये के आसपास शेयर का ब्रेकडाउन हुआ था और इसके बाद थ्रोबैक में इसने लगभग 860 रुपये का हाई बनाया था। इसलिए यह पूरा जोन शेयर के लिए मजबूत रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। जब तक शेयर इस स्तर को पार करके मजबूती नहीं दिखाता, तब तक लॉन्ग टर्म ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि करना जल्दबाजी होगी। ऐसे में 570 रुपये का सपोर्ट और 735 रुपये के ऊपर क्लोजिंग दो महत्वपूर्ण संकेत होंगे, जबकि 800-865 रुपये का स्तर शेयर के लिए असली लिटमस टेस्ट साबित हो सकता है।


(शेयर मंथन, 20 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी