शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट से मिलेगी बाजार को अगली दिशा : राजेश तांबे (Rajesh Tambe)

आगामी केंद्रीय बजट से बाजार को अगली दिशा मिलेगी।

अगर सरकार महँगाई दर नीचे ला सकी तो ब्याज दरों में गिरावट आनी शुरू होगी। उससे निवेश आने लगेगा। प्रतिशत में देखें तो भारतीय उद्योगपतियों का निवेश भारत में कुल एफडीआई की तुलना में ज्यादा होगा। लेकिन केवल घरेलू माँग के आधार पर भारत के लिए 9% विकास दर हासिल कर पाना मुश्किल लगता है। भारतीय अर्थव्यवस्था में माँग में कमी जैसी कोई वास्तविक अड़चन नहीं है, बल्कि इसके सामने केवल कृत्रिम अड़चनें हैं। सरकार को इन कृत्रिम अड़चनों को दूर करना होगा। खाड़ी संकट के संदर्भ में यह ध्यान रखने की जरूरत है कि अमेरिकी कांग्रेस में ओबामा ने इराक में युद्ध नहीं छेड़ने का वादा किया है। साथ ही अमेरिका को अपने देश में ही शेल गैस इतनी मिल गयी है कि इराक में उनकी दिलचस्पी खत्म हो गयी है। शेल गैस की कहानी 2016-17 तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कहानी पलट कर रख देगी। हालाँकि यह उम्मीद भी नहीं रखनी चाहिए कि वे इस गैस का निर्यात करेंगे। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी आने पर ही भारत भी 9% विकास दर पा सकेगा। राजेश तांबे, विश्लेषक, वी. आर. कंसल्टेंट्स (Rajesh Tambe, Analyst, V.R Consultants)

(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी