शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा बाजार में हो सकती है मुनाफावसूली - एसएमसी

डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभवना है।

लेकिन मुनाफा वसूली से इंकार नही किया जा सकता है। क्योंकि आज अमेरिकी रिटेल सेल्स के आँकड़ों में सुधार की संभावना है। अमेरिकी पीपीआई के आँकड़ों के भी अनुमान से कम होने की संभावना है। एमसीएक्स में सोने की कीमतें 30,440 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है। जबकि चांदी की कीमतों में भी 38,950 रुपये तक बढ़त हो सकती है। अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट रेक्स टिलरसन की अचानक बर्खास्तगी के बाद डॉलर के कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। जबकि उपभोक्ता कीमतों के आँकड़ों से भी फेड द्वारा ब्याज दरों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति की संरक्षणवादी नीति के तहत अपने उदार सेक्रेटरी ऑफ स्टेट को हटाये जाने और चीन से आयात पर शुल्क की बढ़ोतरी की संभावना से आज एशियाई शेयर बाजार में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी