शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा चीन के उत्पादों पर फिर से टैरिफ लगाने की धमकी के बाद चीन और अमेरिका के बीच फिर से वार्ता के पटरी से उतरने की आशंका के बाद जोखिम वाले एसेट में भारी गिरावट के कारण कल सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि शुक्रवार से चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ 10% से बढ़ाकर 25% लगा दिया जायेगा।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,400 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 31,750 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है और चांदी (जुलाई) की कीमतों के 37,100 के स्तर पर सहारा के साथ 37,600 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। ट्रंप के बयान के बाद विश्व स्तर पर शेयरों और तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। इस बीच अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 30 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने सोने में लांग पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी