शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7400-7450 के दायरे में : मानस जायसवाल (Manas Jaiswal)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7280-7340 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि निफ्टी को 7200 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है और जब तक निफ्टी 7200 के ऊपर है, तब मुझे बाजार सकारात्मक दिख रहा है। कल मई वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि मई निफ्टी का निपटान 7400-7450 के दायरे में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और धातु मजबूत नजर आ रहे हैं। खास तौर से सिंडिकेट बैंक, देना बैंक, यूको बैंक और टाटा स्टील के शेयर अच्छे दिख रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो सेल के शेयर को 94 रुपये के भाव पर खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 90 रुपये का रखें। इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 100 रुपये का होगा। ओरिएंटल बैंक के शेयर में 344 रुपये के भाव पर खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 333 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 360 रुपये है। मानस जायसवाल, तकनीकी विश्लेषक (Manas Jaiswal, Technical Analyst) 

(शेयर मंथन, 28 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी