शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन, अजंता फार्मा, टाटा मेटालिक खरीदें, निफ्टी, पीवीआर बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में गुरुवार (22 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए ल्युपिन (Lupin), अजंता फार्मा (Ajanta Pharma), टाटा मेटालिक (Tata Metalik) के शेयर खरीदने और निफ्टी (Nifty), पीवीआर (PVR) के शेयर बेचने की सलाह दी ,है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने ल्युपिन को 1,087-1,090 के दायरे में खरीद कर 1,098.40-1,109 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,078.10 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि अजंता फार्मा को 1,750-1,775 के दायरे में खरीद कर 1,935 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,685 रुपये का है। टाटा मेटालिक को 875-900 के दायरे में खरीद कर 985 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 835 रुपये
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में निफ्टी के लिए सलाह दी है कि इसे 14,220-14,245 के दायरे में बेचें और 14,181-14,128 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 14,285 रुपये होगा। पीवीआर के लिए सलाह दी है कि इसे 1,044-1,047 के दायरे में बेचें और 1,035.60-1,025 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,055.90 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी