शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल खरीदें, निफ्टी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (29 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए  आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail) के शेयर खरीदने और निफ्टी (Nifty), एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल को 255-256 के दायरे में खरीद कर 257.90-260.50 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 252.90 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

इस रिपोर्ट में सलाह है कि निफ्टी को 17,978-17,995 के दायरे में बेच कर 17,934-17,883 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 18,039 रुपये का है। इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के लिए सलाह दी है कि इसे 406-408 के दायरे में बेचें और 403.10-399 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 411.10 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी