शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा सीआईई खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (4 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव (Mahindra CIE Automotive) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज के इंट्राडे कारोबार के लिए निफ्टी को 17022-17052 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 17087/17138 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 16985.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।
ब्रोकिंग कंपनी ने टीसीएस के शेयरों में खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इन्हें 3004-3008 रुपये के बीच खरीदा जाना चाहिए। इस शेयर के लिए 3035.70/3064 रुपये का लक्ष्य रख्ते हुए 2974.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2384-2388 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया गया है। इन शेयरों के लिए 2408/2432 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2361.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की रणनीति अपनानी चाहिए।
इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव के शेयरों में भी खरीदारी करने की सलाह दी है। इस शेयर को 279-284 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इसके लिए 308 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 267.00 रुपये पर स्टॉप लगाना चाहिए।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म और उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 4 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी