शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया, मुथूट फाइनेंस और एब्बट इंडिया खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (20 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में नेस्ले इंडिया (Nestle India), मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और एब्बट इंडिया (Abbot India) के शेयर खरीदने की सिफारिश की है।

ब्रोकिंग कंपनी ने नेस्ले इंडिया के शेयर 19,665-19,550 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 20,140 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19,430 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 19,739 रुपये था।
इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी का सुझाव है कि मुथूट फाइनेंस के शेयर को 1,048-1,042 रुपये के दायरे में खरीदना सही रहेगा। इनके लिए 1,074 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 1,032 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,050 रुपये रहा था।
ब्रोकिंग कंपनी ने एब्बट इंडिया के शेयर खरीदने का सुझाव दिया है। इन्हें 18,110-18,010 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 18,640 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 17,840 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 18,221 रुपये दर्ज किया गया था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी