शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चुनावी नतीजों से पहले घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है। मेरा कहना है कि मेरा कहना है कि अब घरेलू बाजार की नजर लोक सभा चुनावों के नतीजों पर लग गयी है।

चुनाव नतीजों के पहले घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालाँकि मुझे घरेलू बाजार 1-2 साल की अवधि के लिए अच्छा लग रहा है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और कैपिटल गुड्स ठीक लग रहें हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि घरेलू बाजार में गिरावट आने पर खरीदारी कर सकते हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक, कॉम्पटन ग्रीव्स, केयर रेटिंग और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)

(शेयर मंथन, 09 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी