शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावटों के बीच मोटा रुझान ऊपर का : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

बाजार ने अगली तेजी का दौर शुरू कर दिया है।

लोगों को अपना निवेश बनाये रखना चाहिए। बीच-बीच में गिरावटें आती रहेंगी, लेकिन मोटे तौर पर रुझान ऊपर का है। हर गिरावट पर चक्रीय (साइक्लिकल) शेयरों में निवेश बढ़ाना चाहिए। हाल की तेजी के बावजूद काफी शेयरों के मूल्यांकन ऊँचे नहीं हुए हैं। नयी सरकार को सहयोगी दलों के हस्तक्षेप के बिना खुल कर कामकाज करने लायक स्पष्ट बहुमत मिला है। हालाँकि नयी सरकार से काफी ज्यादा उम्मीदें लगायी गयी हैं। उन्हें अब इन उम्मीदों को पूरा करना है। इसमें चूक होने पर घरेलू और विदेशी दोनों तरह के निवेशक काफी निराश होंगे। औसत से कमजोर मानसून के चलते कुछ मुनाफावसूली आ सकती है। नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Quantum Securities)

(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी