शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चुनावी नतीजों पर लगी घरेलू बाजार की नजर : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7100-7150 के बीच रह सकता है।

अगर आज के कारोबार में घरेलू बाजार में शॉर्टकवरिंग आती है, तो निफ्टी और ऊपर जा सकता है।  मेरा कहना है कि अब घरेलू बाजार की नजर लोक सभा चुनावों के नतीजों पर लग गयी है। नतीजों के बाद ही घरेलू बाजार की अगली दिशा तय होगी। इसके अलावा रुपये की चाल और एफआईआई की रणनीति से भी घरेलू बाजार की दृष्टि लगी हुई है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक ठीक लग रहा है। बैंक क्षेत्र में पीएसयू बैंक के शेयर मजबूत दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी राय है कि लोक सभा चुनाव के नतीजों के बाद ही निवेश की नयी रणनीति बनायें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)

(शेयर मंथन, 15 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी