शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा बढ़ा, क्या बेअसर हैं काले धन पर मोदी सरकार के सख्त कानून?

हाल में स्विटजरलैंड सेंट्रल बैंक के आँकड़ों से पता चला कि स्विस बैंकों में भारतीयों के जमा पैसे वर्ष 2020 के अंत में 20,700 करोड़ रुपये हो गये, जो 2019 के अंक में 6,625 करोड़ रुपये थे।

मोदी सरकार ने मई 2015 में ही काला धन कानून (Black Money Act) बनाया था, जिसमें विदेश में काले धन को लेकर काफी सख्त प्रावधान थे। काले धन पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार ने और भी कई बड़े कदम उठाये। पर क्या स्विस बैंकों में भारतीयों के जमा पैसे बढ़ने का मतलब यह है कि मोदी सरकार के ये सारे कदम कारगर नहीं हो पा रहे हैं? देखें इस बारे में एएससी लीगल सॉलिसिटर्स ऐंड एडवाइजर्स के संस्थापक असीम चावला से राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

#Black_Money #Swiss_Banks #Modi_Govt #Aseem_Chawla
(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख