शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) के कदम पर घरेलू बाजार की नजर : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है। मेरा कहना है कि निफ्टी (Nifty) को 7200 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है।

कल नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही है। आने वाले समय में महँगाई और विकास के बीच आरबीआई किस प्रकार से सामंजस्य स्थापित करता है, यह देखना होगा। 

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और धातु ठीक लग रहे हैं। आईटी क्षेत्र के चुनिंदा शेयरों को गिरावट आने पर लंबी अवधि के खरीदें। अगर खास शेयर की बात करें, तो लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एनएनबीसी, मॉयल, कोल इंडिया, ऑयल इंडिया, बीपीसीएस और एचपीसीएल के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)

(शेयर मंथन, 02 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी