शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगस्त निफ्टी (Nifty) निपटेगा 8000 के आसपास : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार में अभी मजबूत नजर आ रहा है और आज निफ्टी को 7800 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।

मेरा कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की

की ओर जारी खरीदारी और घरेलू निवेशकों की रुचि भी निवेश की तरफ बढ़ने की वजह से घरेलू बाजार की दिशा सकारात्मक है। अगले हफ्ते अगस्त वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अगस्त निफ्टी का निपटान 8000 के आसपास में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो, आईटी और तेल-गैस ठीक लग रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टीसीएस, एशियन पेंट्स और बर्जन पेंट्स के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)

(शेयर मंथन, 21 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी