शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7300 के आसपास : सलिल शर्मा (Salil Sharma)

भारतीय शेयर बाजार अभी कमजोर दिख रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7290-7400 का रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 7280 और 7260 के स्तरों पर मजबूत सहारा मिलेगा। आज मई वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि मई निफ्टी का निपटान 7300 के आसपास में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, धातु और सीमेंट मजबूत नजर आ रहे हैं, जबकि रियल्टी और आईटी कमजोर दिख रहे ह। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें, तो भारत फोर्ज के शेयर को मौजूदा भाव

पर खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 505 रुपये का रखें, जबकि इसका छोटी अवधि का लक्ष्य भाव 530 रुपये है। यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें 2790 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका छोटी अवधि का लक्ष्य भाव 2890 रुपये का है। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)

(शेयर मंथन, 29 मई 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी