शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुलाई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6000-6100 के दायरे में : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार में दबाव नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6000-6100 का रहेगा। 
आने वाले समय में मुझे घरेलू बाजार कमजोर दिख रहा है। मौजूदा स्तर पर निफ्टी को 6000 पर मजबूत सहारा मिल रहा है। कल जुलाई वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जुलाई निफ्टी का निपटान 6000-6100 के दायरे में हो सकता है। मेरा कहना है कि आने वाले समय में नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर भी बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम दिख रही है। 
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और दवा ठीक नजर आ रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि घरेलू बाजार में हर गिरावट में चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा बाजार में गिरावट आने पर म्यूचुअल फंड में नया निवेश कर सकते हैं। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी