शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आने वाले दिनों में निफ्टी (Nifty) का दायरा 5450-5650 : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5500-5600 का रहेगा।
आने वाले समय में निफ्टी का दायरा 5450-5650 का रह सकता है। घरेलू बाजार के काफी टूटने की वजह से निचले स्तरों से मजबूती आ सकती है। लेकिन मुझे अभी घरेलू बाजार नकारात्मक ही लग रहा है। इसके साथ ही घरेलू बाजार की चाल खबरों पर आधारित दिख रही है। 
क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो ठीक नजर आ रहा है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि अभी रुपये के सँभलने का इंतजार करें। रुपये के सँभलने के बाद ही नया निवेश करने के बारे में विचार करें। अभी घरेलू बाजार कारोबारियों के लिए ही नजर आ रहा है। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 08 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी