शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफावसूली जारी रहने की संभावना

राम गुप्ता, प्रेसिडेंट, यूनिकॉन फाइनेंशियल सॉल्यूशंस

भारतीय शेयर बाजारों में कल की मुनाफावसूली का क्रम आज भी जारी रह सकता है। मुझे आज बाजारों में बिकवाली की संभावना ज्यादा लग रही है। बाजार अच्छी खबरों की उम्मीद पर तेजी दिखाते हैं और इन खबरों के आ जाने के बाद इनमें मुनाफावसूली शुरू हो जाती है। कल सुबह वैश्विक संकेत अच्छे थे और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का सकारात्मक असर भी था। हमारे बाजारों में कल दोपहर के बाद इन अच्छी खबरों के बाद की मुनाफावसूली देखने को मिली। ऐसा ही कल अमेरिकी शेयर बाजारों में देखने को मिला, जहाँ 819 अरब डॉलर की राहत योजना को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की मंजूरी मिलने के बाद मुनाफावसूली का रुख बन गया। अच्छी बातों की उम्मीद में ही निफ्टी 2640-50 से 2850 तक चला गया, हालाँकि इसके 2900 के आगे जाने की संभावना नहीं दिख रही।

इस समय बाजार निर्णायक स्तर पर आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, इस लिहाज से फरवरी महीना इनकी आगे की गतिविधियों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। तमाम फंड ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति अपना रहे हैं। निवेशकों के लिए सलाह यही है कि यदि उनकी सोच लंबे समय की है, तो उन्हें चुनिंदा शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी