शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

26/11 की याद

चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक, जी बिजनेस

मुनाफा साथ हो जब अपने
हम दुनिया को दिखा देंगे
हम बाजार में जीतने के
अंदाज सिखा देंगे

जो जीता वही सिकंदर
चाहे हो बाजार के बाहर
या बाजार के अंदर
और आज का सिकंदर है खरीदार
चाहे विश्व का हो कोई बाजार
वॉल स्ट्रीट पर डॉव ने
देखी इस वर्ष की ऊँचाई
ज्यादा नौकरियाँ, ज्यादा खर्च
और ज्यादा बिक्री है रंग लायी
गिरते डॉलर ने लगातार
सोने की चमक बढ़ायी
और आरबीआई ने भारतीय बैंकों के
कामकाज पर संतुष्टि जतायी
उधर चढ़ते विदेशी निवेश पर
सरकार ने चिंता तो मानी
कम होगा एनआरआई डिपॉजिट पर ब्याज
और बढ़ेगी एफआईआई होल्डिंग पर निगरानी
आज उतार-चढ़ाव के बीच
ऊपर प्रॉफिट हो सकता है बुक
सेटलमेंट के दिन एकतरफा नहीं रहेगा रुख
और इस सबके बीच आज
मुंबई के हादसे की याद
लाती है दुख
लेकिन हमारी बेबसी और लाचारी से
सिर भी जाता है झुक

(शेयर मंथन, 26 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख