शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दुबई ने लुटिया डुबायी

चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक, ज़ी बिजनेस

मुनाफा खुशबू देता है
नुकसान उसको लेता है
बाजार में जीना
उसका जीना है

जो हर नुकसान से
सीख लेता है
डूब सकती है दुबई
शेयर बाजारों में
नयी शामत आयी
चीन में लिक्विडिटी पर
सख्ती भी रास नहीं आयी
उपरी स्तरों पर
मुनाफावसूली भी सतायी
और यहाँ सरकार
कस रही है
विदेशी निवेशकों पर शिकंजा
आतंक और गैरकानूनी पैसे को
दिखायेंगे पंजा
टाटा स्टील ने उठाया
कोरस का नुकसान
लेकिन आने वाली तिमाही में
रखेंगे मान
रैनबैक्सी ने उतारी
अमेरिका में नयी दवा की गोली
अब ईआईएच में
आईटीसी लगायेगी बोली
महँगा हो रहा है खाना पीना
मुश्किल कर रहा है सबका जीना
और इन सबके बीच
शुरू हो रहा है
सेटलमेंट का नया महीना
चौकियेगा मत, दिसंबर भी
छुड़ा सकता है पसीना


(शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख