शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुराणिक बिल्डर्स (Puranik Builders) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

रियल एस्टेट डेवलपर पुराणिक बिल्डर्स (Puranik Builders) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) इश्यू के लिए आवेदन किया है।

मुम्बई और पुणे में परियोजनाओं वाली पुराणिक बिल्डर्स ने आईपीओ के जरिये 810 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। खबर है कि कंपनी ने जनवरी में ही आईपीओ इश्यू के लिए काम शुरू कर दिया था।
810 करोड़ रुपये की मूल पूँजी के अलावा कंपनी के प्रमोटर भी इसके आईपीओ में ऑफर फोर सेल के जरिये हिस्सेदारी घटायेंगे। प्रमोटरों द्वारा आईपीओ में 18.5 लाख शेयर बेचे जाने की उम्मीद है। आईआईएफएल होल्डिंग्स और इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज की बैंक इकाई पुराणिक बिल्डर्स की शुरुआती शेयर बिक्री में सलाहाकर हैं। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी