शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मध्यम अवधि में बाजार कमजोर, 20-35% गिरावट

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च

मुझे बाजार के इन स्तरों से ज्यादा बढ़त की गुंजाइश नहीं दिख रही है।

बाजार या तो इन स्तरों से ही फिसल जायेगा, या कुछ समय तक इन्हीं स्तरों के आसपास रहने के बाद फिसलेगा। हो सकता है कि छोटी अवधि में तेजी के मौजूदा रुझान के साथ यह 5200 तक चला जाये। फिलहाल ऐसा दिख रहा है कि विश्व बाजार भी अभी गिरने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन तकनीकी संरचना नकारात्मक लग रही है।
छोटी अवधि का रुझान बताना भी मुश्किल है, लेकिन मध्यम अवधि में (अगले 3-6 महीनों में) भारतीय शेयर बाजार अपने शिखर से 20-35% तक की गिरावट झेल सकते हैं। यह शिखर हाल का 5180 का स्तर भी हो सकता है या फिर अगर मौजूदा तेजी में यह इसके आगे जा सका तो जो नया शिखर बनेगा, वहाँ से इतनी गिरावट दिखती है।
बाजार की कमजोरी में सबसे ज्यादा चोट रियल एस्टेट शेयरों पर होगी, जबकि सबसे कम गिरावट रक्षात्मक क्षेत्रों, जैसे दवा और एफएमसीजी में आयेगी। फिलहाल जो तेजी चल रही है, उसमें बैंकिंग और आईटी क्षेत्र मजबूत दिख रहे हैं। बाजार गिरने पर भी जरूरी नहीं है कि आईटी क्षेत्र कमजोर हो, क्योंकि कुछ समय से इसकी चाल बाजार से अलग हो गयी है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी