शेयर मंथन में खोजें

जून निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5650-5670 के दायरे में : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार आज मजबूत नजर आ रहा है। 
आने वाले समय में निफ्टी को 5800 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा, जबकि इसे 5500 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। आज जून वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि जून निफ्टी का निपटान 5650-5670 के दायरे में हो सकता है। निवेशकों में मेरी राय है कि मध्यम और लंबी अवधि के लिए चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी करें।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस और बैंक ठीक लग रहे हैं। आज आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) की बैठक है। इसमें मौजूदा गैस की कीमत 4.2 डॉलर एमएमबीटीयू से बढ़ा कर 6.9 डॉलर एमएमबीटीयू किये जाने की उम्मीद है। मेरी सलाह है कि छोटी एवं मध्यम अवधि के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन ऐंड टुब्रो, एसबीआई, इप्का लेबोरेटीज, ल्युपिन और डिविस लेबोरेटरीज में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 27 जून 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख