शेयर मंथन में खोजें

निवेशक फायदा उठायें इस तेजी का : जितेंद्र पांडा (Jitendra Panda)

शेयर बाजार में तेजी का नया दौर शुरू हो चुका है और सभी निवेशकों को इसका फायदा मिलेगा। इस अवसर को गँवाना नहीं चाहिए।

हर गिरावट पर खरीदारी करते रहना ही सबसे फायदेमंद रणनीति होगी। साहसिक फैसले करने के लिए तैयार एक मजबूत सरकार आयी है, जो अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए काम करेगी।

उद्योग जगत अब विस्तार के लिए निवेश करने को तत्पर होगा। सरकारी घाटा और चालू खाते का घाटा (सीएडी) सुविधाजनक स्तरों पर रहने से रुपये और डॉलर की विनिमय दर में स्थिरता रहेगी, जिससे भारतीय शेयर बाजार को मजबूती मिलेगी। लेकिन ऊँची महँगाई दर आर्थिक विकास के लिए एक मुख्य बाधा है। अब कमजोर मानसून भी इस चिंता को बढ़ायेगा। एक अन्य प्रमुख चिंता यह है कि सरकार अपने घाटे पर सब्सिडी के प्रभाव को किस तरह सँभालेगी। जितेंद्र पांडा, एमडी और सीईओ, पियरलेस सिक्योरिटीज (Jitendra Panda, MD & CEO, Peerless Securities)

(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख