शेयर मंथन में खोजें

जून निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7400 के आसपास : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7400-7540 का रह सकता है। मेरा कहना है कि निफ्टी को 7420 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। इस हफ्ते जून वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जून निफ्टी का निपटान 7400 के आसपास हो सकता है। 
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और रेलवे को छोड़ कर सभी कमजोर लग रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर को 910 रुपये के आसपास बेचें। इसका 3-4 दिनों की अवधि का लक्ष्य 860 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 940 रुपये का रखें। टीडब्लूएल के शेयर को 310 रुपये के आसपास खरीदें। इसका 3-4 दिनों की अवधि का लक्ष्य 350 रुपये का होगा और इसमें घाटा काटने का स्तर 280 रुपये रखें। विवेक नेगी, निदेशक - रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेस (Vivek Negi, Director - Research & Training, Finethic Wealth Services) 
(शेयर मंथन, 23 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख