शेयर मंथन में खोजें

जुलाई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7600 के आसपास : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) को 7,810 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा।

अगर निफ्टी 7,810 के स्तर को पार करता है, तो यह 8,000 के स्तर को छू सकता है। इसके विपरित अगर निफ्टी इस स्तर को नहीं तोड़ पाता है, तब इसमें मुनाफावसूली आ सकती है। मेरा मानना है कि निफ्टी को 7,450 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगले हफ्ते जुलाई वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। इसलिए जुलाई निफ्टी का निपटान 7,600 के आसपास हो सकता है। 

क्षेत्रों के लिहाज से दूरसंचार और दवा क्षेत्र मजबूत लग रहे हैं, जबकि बैंक, कैपिटल गुड्स और ऑटो कमजोर दिख रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो आईडीएफसी के शेयर को 160 रुपये के आसपास खरीदें। इसका 3 महीनों की अवधि का लक्ष्य 195 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 140 रुपये का रखें। आइडिया सेलुलर के शेयर को 140-145 रुपये के आसपास खरीदें। इसका 3 महीनों की अवधि का लक्ष्य 180 रुपये का होगा और इसमें घाटा काटने का स्तर 125 रुपये रखें। विवेक नेगी, निदेशक - रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेस (Vivek Negi, Director - Research & Training, Finethic Wealth Services) 

(शेयर मंथन, 23 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख