शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के नतीजे उम्मीद से बेहतर : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6700-6770 के बीच रह सकता है।

आने वाले दिनों में निफ्टी को 6600 पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि इसको 6850 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। कारोबारियों को सलाह है कि निफ्टी में 6680 के आसपास खरीदारी करना ठीक रहेगा। आज इन्फोसिस के नतीजे घोषित हुए हैं। कंपनी ने उम्मीद सेेे अच्छे नतीजे पेश किये हैं। इन्फोसिस के शेयर के बारे में मेरी सलाह है कि निवेशक इसके शेयर में तेजी आने पर बिकवाली करें।

क्षेत्रों के लिहाज कैपिटल गुड्स और चीनी मजबूत लग रहे हैं, जबकि दवा कमजोर दिख रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो एल्कॉन इंजीनियरिंग के शेयर में 1 महीने की अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। एल्कॉन इंजीनियरिंग के शेयर को 37.50  पर खरीदें और लक्ष्य 42 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 36 रुपये का होगा। सिंडिकेट बैंक के शेयर में 1 महीने की अवधि के लिहाज से खरीदारी करें। इसके शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें और लक्ष्य 109 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 97 रुपये का होगा। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)

(शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख