शेयर मंथन में खोजें

जून निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7650-7700 के दायरे में : मानस जायसवाल (Manas Jaiswal)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7480-7590 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि निफ्टी को 7470 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है और जब तक निफ्टी 7470 के ऊपर है, तब मुझे बाजार मजबूत दिख रहा है। इस हफ्ते जून वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जून निफ्टी का निपटान 7650-7700 के दायरे में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक मजबूत नजर आ रहा है। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो इलाहाबाद बैंक के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 128 रुपये का रखें। इसका 1-2 दिनों की अवधि का लक्ष्य भाव 143 रुपये का होगा। ओरिएंटल बैंक के शेयर में मौजूदा भाव पर खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 305 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 दिनों की अवधि का लक्ष्य भाव 330 रुपये है। अपोलो टायर्स को भी मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 203 रुपये का रखें, जबकि इसका 6-8 महीनों की अवधि का लक्ष्य 235-240 रुपये का होगा। मानस जायसवाल, तकनीकी विश्लेषक (Manas Jaiswal, Technical Analyst) 

(शेयर मंथन, 24 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख