शेयर मंथन में खोजें

आर्थिक आँकड़ों पर घरेलू बाजार की नजर : अविरल गुप्ता (Aviral Gupta)

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में रह सकता है। निफ्टी (Nifty) के लिए आज का दायरा 6258-6358 का रह सकता है।
मेरा कहना है कि घरेलू बाजार की नजर आईआईपी और सीपीआई के आँकड़ों पर लगी हुई है। आईआईपी के आँकड़े बाजार की उम्मीद से अच्छे रह सकते हैं। बाजार का अनुमान है कि आईआईपी -1.2% रह सकता है। इसी तरह सीपीआई के आँकड़े भी बाजार की उम्मीद से बेहतर रह सकते हैं। बाजार का अनुमान है कि सीपीआई 10% रह सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और एफएमसीजी ठीक लग रहे हैं, जबकि बैंक कमजोर नजर आ रहा है। अगर खास शेयर की बात करें, तो लंबी अवधि के लिए टेक महिंद्रा में खरीदारी करें। इसका लक्ष्य 2100 रुपये का होगा। निवेशकों को मेरी राय है कि वे ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली कर सकते हैं और नयी खरीदारी के लिए आर्थिक आँकड़ों, आईबीआई और फेड की बैठक में उठाये जाने वाले कदम का इंतजार करने की रणनीति अपनाये। अविरल गुप्ता, संस्थापक और निवेश रणनीतिकार, मिंट एडवाइजर्स (Aviral Gupta, Founder & Investment Strategist, Mynte Advisors)
(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी