शेयर मंथन में खोजें

आर्थिक आँकड़ों पर घरेलू बाजार की नजर : अविरल गुप्ता (Aviral Gupta)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में हरे निशान पर है, लेकिन आने वाले दिनों में मुझे बाजार नकारात्मक दिख रहा है। 
अगले एक हफ्ते के दौराना निफ्टी (Nifty) का दायरा 5800-6100 रह सकता है। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार की नजर आईआईपी और महँगाई दर के आँकड़ों पर लगी हुई है। मुझे आईआईपी के आँकड़े कमजोर आने की संभावना दिख रही है। आईआईपी का आँकड़ा -1.0% रह सकता है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) की ओर से बिकवाली जारी रह सकती है।
क्षेत्रों के लिहाज से खास नहीं दिख रहा है। मौजूदा समय में निवेशक चुनिंदा कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। अगर खास शेयरों की बात करें, तो लंबी अवधि के लिए टेक महिंद्रा में खरीदारी करें। इसका लक्ष्य 2350 रुपये का होगा। डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज के शेयर को भी लंबी अवधि के लिए खरीदें। इसका एक साल का लक्ष्य 3325 रुपये का होगा। अविरल गुप्ता, संस्थापक और निवेश रणनीतिकार, मिंट एडवाइजर्स (Aviral Gupta, Founder & Investment Strategist, Mynte Advisors)
(शेयर मंथन, 12 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख