शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी एक्सपायरी तक 2,600 के आसपास: एनाग्राम

विनोद शर्मा, निदेशक, एनाग्राम स्टॉक ब्रोकिंग

आज सुबह शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार वापस कुछ संभल सकते हैं, लेकिन कुल मिला कर बाजार कमजोर ही लग रहे हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि निफ्टी 2,850 के स्तर के ऊपर जा सकेगा। इसलिए बाजार में तेजी आने पर बिकवाली ही करनी चाहिए।

 

एसबीआई और रिलायंस में बिकवाली सौदे कटने से बढ़त आ सकती है, लेकिन उस उछाल के दौरान बिकवाली करना बेहतर होगा। इस सेट्लसमेंट के अंत में निफ्टी 2,600 के आसपास रह सकता है। बाजार अपने हाल के निचले स्तरों के काफी करीब हैं। मेरा मानना है अक्टूबर के निचले स्तर दिसंबर में टूट सकते हैं।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख