शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5900 पर मजबूत समर्थन : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक नजर आ रहा है। 
मेरा कहना है कि घरेलू बाजार में गिरावट अंतराष्ट्रीय शेयर बाजारों के टूटने की वजह से हो रही है। हालाँकि वैश्विक बाजारों में सुधार आने के बाद घरेलू बाजार में वापसी देखने को मिल सकती है। मुझे निफ्टी 5900 के नीचे जाता नहीं दिख रहा है यानी निफ्टी को 5900 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और ऑटो ठीक लग रहें हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, निवेशक मध्यम और लंबी अवधि के लिहाज से आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, क्रॉम्प्टन ग्रीव्स, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, मैकलॉयड रसेल, अशोक लेलैंड और कैडिला हेल्थकेयर के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी