शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6500 पर मजबूत समर्थन : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है।

मेरा कहना है कि घरेलू बाजार लोक सभा के चुनावों के परिणाम आने तक सकारात्मक रुझान के साथ एक दायरे में रह सकता है। इस दौरान निफ्टी को 6500 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। आने वाले समय में तिमाही नतीजों का मौसम शुरू होने वाला है। घरेलू बाजार की दृष्टि कंपनियों के नतीजों पर लगी रहेगी। अगर आईटी कंपनियों की बात करें, तो मुझे इन कंपनियों से ज्यादा उम्मीद नहीं है। निवेशकों को सलाह है कि आईटी कंपनियों के शेयरों से अभी दूर रहने की रणनीति अपनायें।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और ऑटो ठीक लग रहें हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, केयर रेटिंग और आईडीएफसी के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)

(शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी