शेयर मंथन में खोजें

बजट के बाद दिखेगी घरेलू बाजार की अगली चाल : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार में अभी सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है।

हालाँकि बजट की वजह से आज दोपहर बाद या कल सुबह घरेलू बाजार में थोड़ी सी तेजी आ सकती है। मेरा मानना है कि अब बाजार की नजर बजट पर लगी हुई है। बजट के बाद ही बाजार की अगली चाल दिखेगी। मुझे अब से लेकर सितंबर तक घरेलू बाजार जमता (कंसोलिडेट) हुआ दिख रहा है। इस दौरान निफ्टी को 7,300 और 7,350 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी को 7,800 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, हाउसिंग फाइनेंस और ऑटो ठीक लग रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो  निवेशक गिरावट आने पर लंबी अवधि के लिहाज से आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एस्कॉर्ट और कैन फिन होम्स के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)

(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख