शेयर मंथन में खोजें

7800 का स्तर छू सकता है निफ्टी फ्यूचर

कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के संस्थापक और सीईओ रोहित गाडिया का कहना है वैश्विक बाजारों के रुख, इन्फोसिस के चौथी तिमाही के नतीजे, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा निवेश और कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करेगा।

12 अप्रैल यानी मंगलवार को (सीपीआई) और आईआईपी आँकडों की घोषणा की जायेगी। वहीं डब्लूपीआई आँकड़ो की घोषणा 14 अप्रैल को होगी। आने वाले सप्ताह में 14 और 15 अप्रैल को बाजार बंद होने के कारण बाजार में कम उतार-चढाव देखने को मिलेगा। निफ्टी फ्यचूर इस हफ्ते 165.70 अंक की गिरावट के साथ 7,583.05 पर बंद हुआ है। तकनीकी तौर पर छोटी अवधि में निफ्टी फ्यूचर का रुझान ऊपर है। पिछले सप्ताह निफ्टी फ्यूचर ने 7800 का स्तर छुआ था लेकिन इसके ऊपर जाने में कामयाब नहीं हुआ। निकट भविष्य में निफ्टी फ्यूचर 7800-7400 के विस्तृत सीमा में कारोबार कर सकता है। निफ्टी फ्यूचर अगर 7,660 का तत्काल प्रतिरोध निशान 7660 के नीचे कारोबार करता है होता तो यह 7400 के स्तर को छू सकता है हालांकि अगर यह कथित प्रतिरोध निशान 7660 को पार कर लेता है तो यह 7800 के स्तर को दोबारा छू सकता है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख