शेयर मंथन में खोजें

एक्जिट पोल पर लगी घरेलू बाजार की नजर : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6660-6725 के बीच रह सकता है। 

मेरा कहना है कि अब घरेलू बाजार की नजर लोक सभा चुनावों के नतीजों पर लग गयी है। 12 मई 2014 को अंतिम चरण के मतदान के बाद एक्जिट पोल आने वाला है अगर इसमें मोदी की सरकार बनने की उम्मीद जगती है, तो घरेलू कंपनियों को बल मिलेगा। खासकर सीमेंट, स्टील और बैंक क्षेत्र में मजबूती आ सकती है। इसके अलावा रुपये की चाल और एफआईआई की रणनीति से भी घरेलू बाजार की दिशा तय होगी।

क्षेत्रों के लिहाज से अभी स्पष्ट नहीं दिख रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि अभी निफ्टी में ही खरीदारी करें। इसमें 6680 का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 6725 का होगा। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)

(शेयर मंथन, 05 मई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख