शेयर मंथन में खोजें

जून निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7600 के आसपास : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7565-7595 के बीच रह सकता है।

कल जून वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जून निफ्टी का निपटान 7600 के आसपास में हो सकता है। रुपये के हिसाब से घरेलू बाजार की चाल निश्चित हो सकती है। अब बाजार की दृष्टि आम बजट और मानसून पर लग गयी है। मानसून में हो रही देरी से बाजार में चिंता की लकीर दिख रही है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक ठीक लग रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयर में नया निवेश कर सकते हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक में निवेशक लंबी अवधि का नजरिया रख कर खरीदारी करें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)

(शेयर मंथन, 25 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी