शेयर मंथन में खोजें

रेल बजट में दिख सकती है आम बजट की झलक : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) को 7700 के स्तर पर मिलेगा।

मेरा कहना है कि मोदी सरकार के रेल बजट से आम बजट के संकेत दिखने को मिल सकते हैं। अगर रेल बजट में नयी गाड़ियों की घोषणा की जगह निजीकरण और पुरानी गाड़ी की व्यवस्था में सुधार को गति देने की कदम से घरेलू बाजार को बल मिलेगा। आज रेल बजट में सुधार के संकेत मिलते हैं, तो घरेलू बाजार बढ़त के साथ बंद हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, स्टील, सीमेंट, पावर और तेल-गैस ठीक लग रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि आम बजट के बाद ही निवेश की नयी रणनीति बनायें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी