शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 7480 पर कड़ी बाधा : नितेश चंद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7350-7400 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले समय में निफ्टी को 7480 के स्तर पर कड़ी बाधा मिलेगी, जबकि इसको 7225 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। आज नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही है।

क्षेत्रों के लिहाज से पावर, खनन और धातु ठीक लग रहे हैं, जबकि दवा और आईटी कमजोर नजर आ रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें, तो एनटीपीसी के शेयर को 161 रुपये पर खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 154 रुपये का रखें, जबकि इसका छोटी और मध्यम अवधि का लक्ष्य भाव 190 रुपये है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को 1085 रुपये के ऊपर खरीदें। इसमें 1020 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका छोटी और मध्यम अवधि का लक्ष्य भाव 1200 रुपये का है।  नितेश चंद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)

(शेयर मंथन, 03 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख