शेयर मंथन में खोजें

अगले दो हफ्तों में निफ्टी (Nifty) का दायरा 7450-7800 : नितेश चंद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7490-7550 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले समय में निफ्टी को 7450 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। आगामी दो हफ्तों में निफ्टी का दायरा 7450-7800 का रह सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से पावर और धातु ठीक लग रहे हैं, जबकि बैंक और आईटी सीमित दायरे में नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो 1 महीने की अवधि के लिए बीएचईएल को 250 रुपये पर खरीदें। इसमें 225 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 300 रुपये का होगा।  इसके अलावा 1 महीने की अवधि के लिए रिलायंस कम्युनिकेशंस को 145-146 रुपये पर खरीदें। इसमें 130 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 180 रुपये का होगा। नितेश चंद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)

(शेयर मंथन, 27 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख